सिद्धू मूसेवाला केस में बड़ा अपडेट, केकड़ा नाम के शख्स की गिरफ्तारी हुई

चडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या में मुख्य भूमिका निभाने वाले 'केकड़ा' नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो 'केकड़ा' की गिरफ्तारी के बाद जल्द ही पंजाब पुलिस मामले का खुलासा कर देगी। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन संदिग्धों को पकड़ा है। दविंदर उर्फ काला को हरियाणा के फतेहाबाद से रविवार शाम पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हत्या में शामिल दो संदिग्ध कथित रूप से काला के साथ थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





