भारत

राजू पाल हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
1 Oct 2022 12:36 PM IST
राजू पाल हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

प्रयागराज: बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड (Bsp Mla Raju Pal Murder case) मामले में छह आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं. सीबीआई कोर्ट की स्पेशल जज कविता मिश्रा ने आरोप तय करते हुए मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 13 अक्टूबर रखी है. इस हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) के भाई पूर्व विधायक अशरफ सहित अन्य लोग शामिल हैं.
सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश और हत्या के प्रयास में आरोप तय किया गया. हालांकि, कोर्ट के सामने आरोपियों ने आरोपों से इनकार करते हुए ट्रायल की मांग की है.
मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट में आरोपी अशरफ और फरहान को जेल से लाकर पेश किया गया था. वहीं, जमानत पर चल रहे रंजीत पाल, आबिद, इसरार अहमद और जुनैद व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story