भारत

PFI मामले में बड़ा अपडेट आया

jantaserishta.com
6 Oct 2022 3:38 PM IST
PFI मामले में बड़ा अपडेट आया
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद देशभर से गिरफ्तार किए गए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सदस्यों ने उनके खिलाफ दर्ज की गई FIR की कॉपी मांगी है. अपनी इस मांग को लेकर PFI से जुड़े लोग दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं. PFI के सदस्यों ने मांग की है कि कोर्ट NIA को उन्हें एफआईआर की कॉपी देने का आदेश दे. याचिका पर 7 अक्टूबर को सुनवाई होनी है.
दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बैंच इस याचिका की सुनवाई करेंगे. कोर्ट से इस केस की सुनवाई तत्काल करने की गुजारिश की गई थी. वकील ने जजों की पीठ से कहा था कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक आरोपियों को एफआईआर की कॉपी दी जानी जरूरी है. हालांकि, अधिकारियों ने इस मामले को संवेदनशील बताते हुए अब तक कॉपी उपलब्ध नहीं कराई है.
आरोपियों के वकील का कहना है कि बार-बार रिमांड बढ़ाई जा रही है, लेकिन एफआईआर की कॉपी प्रदान नहीं की जा रही. गिरफ्तार किए गए लोगों को बचाव करने का मौका नहीं दिया जा रहा है.
बता दें कि सरकार ने 28 सितंबर को पीएफआई और उसके 8 सहयोगी संगठनों को गैरकानूनी घोषित करते हुए 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. यह फैसला एनआईए, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और कई राज्यों की पुलिस की अनुशंसा के बाद लिया गया है.
29 सितंबर को दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक पीएफआई के सदस्य दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामियानगर और शाहीन बाग में 3 इलाकों का इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story