भारत

MMS कांड मामले में बड़ा अपडेट आया

jantaserishta.com
19 Sept 2022 3:59 PM IST
MMS कांड मामले में बड़ा अपडेट आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड मामले में तीन आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. पुलिस ने कोर्ट में आरोपियों की ज्यादा दिन की रिमांड की मांग की थी. कई तरह के सवाल पूछे जाने थे. अब तीनों आरोपी सात दिन तक पुलिस रिमांड में रहेंगे.

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब पुलिस ने मोहाली कोर्ट में आरोपी MBA छात्रा, उसके बॉयफ्रेंड और उसके एक दोस्त को पेश किया गया था. कोर्ट ने अभी के लिए सभी आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. इस मामले की वजह से 6 दिन के लिए चंडीगढ़ यूनिर्वसिटी को भी बंद कर दिया गया है और छात्र अपने-अपने घर के लिए निकल गए हैं. वहीं दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से भी जांच की एक अलग टीम बना दी गई है जो इस मामले में तफ्तीश कर रही है. जोर देकर कहा गया है कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास नहीं करना है.
इस समय मोहाली कांड को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. सबसे बड़ा विवाद इस बात को लेकर है कि MMS सिर्फ एक छात्रा का था या फिर कई का. शुरुआती जांच के मुताबिक सिर्फ एक ही छात्रा का MMS था, 60 वाला दावा गलत है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story