
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: YouTuber बॉबी कटारिया को बड़ी राहत मिल गई है. बॉबी कटारिया को स्पाईसजेट (SpiceJet flight) में स्मोकिंग करने के मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है. पिछले महीने यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ दिल्ली की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था.
13 अगस्त को स्पाइस जेट की ओर से जसबीर सिंह ने IGI एयरपोर्ट के पुलिस स्टेशन में ब़ॉबी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. इसके साथ ही सुरक्षा और सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के लिए बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया था.
स्पाइस जेट की ओर से शिकायत में कहा गया था कि बॉबी कटारिया ने 21 जनवरी को स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-706 से यात्रा की थी. इसमें उन्होंने स्मोकिंग करने के बाद वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी. इसमें वह लाइटर जलाकर सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





