भारत

BDS इंटर्न मनसा मर्डर केस में बड़ा अपडेट, पुलिस जाएगी बिहार, जानिए वजह

jantaserishta.com
1 Aug 2021 4:51 PM IST
BDS इंटर्न मनसा मर्डर केस में बड़ा अपडेट, पुलिस जाएगी बिहार, जानिए वजह
x

केरल (Kerala) के एर्नाकुलम में 24 वर्षीय बीडीएस इंटर्न (BDS Intern) मनसा की हत्या के मामले में जांच बिहार (Bihar) तक पहुंचती नजर आ रही है. मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम एक दो दिन में बिहार जाएगी. पुलिस को शक है कि राखिल ने जिस पिस्टल से मनसा की हत्या की उसने वो पिस्टल बिहार से ही ली थी.

बता दें कि बीते शुक्रवार को ग्रामीण एर्नाकुलम के कोठामंगलम क्षेत्र कथित तौर पर मनसा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसी पिस्टल से आरोपी राखिल ने खुद को भी कथित तौर पर गोली मार ली थी. मेडिकल जांच में सामने आया है कि मनसा की मौत चेहरे और सीने में गोली लगने की वजह से हुई. आज सुबह मनसा का शव कन्नूर में उसके घर पहुंचा.
केरल के मंत्री एमएन गोविंदन ने कहा कि शुरुआती तौर पर शक राखिल के कुछ दोस्तों पर है. उन्होंने कहा कि पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस मामले में राखिल के किसी साथी ने उसकी मदद की या वह अकेला था. पुलिस की टीम बिहार जाएगी, ऐसा लगता है कि राखिल ने बिहार के किसी मजदूर को अपना दोस्त बनाया था और उसके जरिए उसने पिस्टल ली. पुलिस के बिहार जाने के बाद ही और जानकारी मिल सकेगी. राखिल के एक दोस्त ने पूछताछ में इस बात की पुष्टि की है कि राखिल का एक दोस्त उसके साथ बिहार गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story