भारत

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा अपडेट आया सामने, हिरासत में दो युवक

jantaserishta.com
3 Jun 2022 9:10 AM IST
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा अपडेट आया सामने, हिरासत में दो युवक
x

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को सुलझाने के लिए पंजाब पुलिस की छापेमारी जारी है. पुलिस की टीम ने गुरुवार को फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में छापेमारी करके दो युवकों को हिरासत में लिया है. पवन बिश्नोई और खान नाम के दो शख्स को पंजाब पुलिस अपनी हिरासत में लेकर गई है. इन दोनों के तार मूसेवाला मर्डर से जुड़ रहे हैं.

पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद पुलिस के साथ मिलकर गांव बुढ़ाना में देर रात छापेमारी की. छापेमारी में इन दोनों युवकों पवन बिश्नोई और खान नाम को पकड़ा गया. बताया गया है कि इन दोनों का संबंध मूसेवाला मर्डर केस में इस्तेमाल हुई बोलेरो गाड़ी से है. शूटर बोलेरो और कोरोला गाड़ी से ही आए थे और मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story