भारत

श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा अपडेट आया

jantaserishta.com
22 Nov 2022 10:58 AM IST
श्रद्धा मर्डर केस में बड़ा अपडेट आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

तालाब से हड्डियां बरामद की हैं.

नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस में सबूतों की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस ने 14 टीमें बनाई हैं. श्रद्धा की हत्या के बाद के अगले दिन से आफताब के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एक रुट बनाया है, उस पूरे रुट की तलाशी की जाएगी. महरौली और गुरुग्राम में कूड़ा बीनने वालों से भी पूछताछ की जाएगी. आफताब आरी फेंकने के लिए कैब से गुरुग्राम गया था. आफताब आम तौर पर मैट्रो से ऑफिस जाता था, लेकिन जिस दिन वो अपने बैग में हथियार डालकर, उसे फेंकने गया था, उस दिन उसने कैब बुक की थी.

दिल्ली पुलिस को मैदानगढ़ी तालाब से हड्डियां मिलीं हैं. इनकी जांच के लिए इन्हें CFSL भेज दिया गया है. आफताब ने ही पुलिस पूछताछ में कुबूल किया था कि मैदानगढ़ी तालाब में उसने श्रद्धा का सिर और बाकी हिस्से फेंके हैं. दिल्ली पुलिस रविवार से ही तालाब को खाली कराने की कोशिश में जुटी है. हालांकि, इसमें लगातार सीवर से पानी आने के चलते इसे खाली करना काफी मुश्किल हो रहा था, ऐसे में पुलिस ने गोताखोरों का इस्तेमाल करने का फैसला किया. गोताखोरों ने ही तालाब से हड्डियां बरामद की हैं.
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब की पुलिस कस्टडी चार दिन के लिए बढ़ा दी है. आफताब की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही थी. अभी आफताब का पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट होना है. आफताब ने सुनवाई के दौरान जज से कहा कि उसने जो कुछ किया, वह सब बिना सोचे समझे गुस्से में किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story