भारत

अंकिता हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट आया

jantaserishta.com
3 Sept 2022 5:37 PM IST
अंकिता हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट आया
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
दुमका: झारखंड के दुमका में अंकिता सिंह की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी शाहरुख हुसैन और नईम अंसारी को पुलिस ने रिमांड पर लिया था. रिमांड अवधि के 72 घंटे पूरे होने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया.
बात दें कि झारखंड के दुमका की रहने वाली 12वीं की स्टूडेंट अंकिता सिंह की जलाकर हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि शाहरुख को अंकिता से एकतरफा प्यार था. अंकिता ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था. इसके बाद 23 अगस्त की सुबह 4 बजे शाहरुख अपने दोस्त नईम के साथ अंकिता के घर पहुंचा और खिड़की के रास्ते से पेट्रोल छिड़ककर अंकिता को आग के हवाले कर दिया.
आग लगाकर आरोपी भाग गया. छात्रा को पहले दुमका के अस्पताल में और उसके बाद रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लड़की पांच दिनों तक हिम्मत दिखाती रही, मगर आखिर में वो जिंदगी की जंग हार गई थी. दम तोड़ने से पहले छात्रा ने अपने बयान में शाहरुख को कसूरवार बताया था, उसने कहा था कि वह चाहती है कि जैसे वह मर रही है, वैसे शाहरुख भी मरे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story