भारत

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बड़ा अपडेट आया

jantaserishta.com
31 July 2022 9:15 AM IST
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बड़ा अपडेट आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की मेडिकल की छात्राओं ने कुलपति के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान मेडिकल स्टूडेंट्स ने बड़ा आरोप लगाया. हॉस्टल में उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर छात्राएं आक्रोशित थीं.

एजेंसी के मुताबिक अज़ीज़ुन्निसा हॉस्टल की छात्राओं ने आरोप लगाया कि पिछले तीन महीनों में कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके दौरान उन्हें हॉस्टल और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से आते-जाते समय चेन स्नैचिंग और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा.
छात्राओं का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है. प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने मांग की कि कॉलेज परिसर से जोड़ने के लिए एक गेट खोले जाने की मांग की.
AMU के डिप्टी प्रॉक्टर अली नवाज जैदी ने कहा कि छात्राओं ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसी 20 घटनाओं का सामना किया है, लेकिन हाल ही में एक जांच की गई थी, इसमें सामने आया था कि कानून और व्यवस्था उल्लंघन के तीन मामले हुए थे.
अली नवाज जैदी ने कहा कि इन शिकायतों की जांच की गई है और पुलिस ने इन मामलों में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की संलिप्तता पाई है. जैदी ने कहा कि छात्राओं ने कॉलेज परिसर में आने के लिए एक गेट खोलने की मांग की है, इसकी समीक्षा की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story