भारत

चर्चित आईएएस को लेकर बड़ा अपडेट आया, केंद्र सरकार ने लिया ये फैसला

jantaserishta.com
31 Aug 2022 12:28 PM IST
चर्चित आईएएस को लेकर बड़ा अपडेट आया, केंद्र सरकार ने लिया ये फैसला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: देश के चर्चित आईएएस टॉपर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शाह फैसल को आखिरकार केंद्र सरकार ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में उप सचिव के रूप में तैनात किया है। जम्मू-कश्मीर कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी की नियुक्ति के आदेश की मंजूरी पहले ही दे दी गई थी और अब उनकी तैनाती भी हो गई है। सरकार की तरफ से उनका इस्तीफा वापस लिए जाने संबंधी आवेदन को स्वीकार करने के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया था।
दरअसल, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के निदेशक रंजीत कुमार द्वारा जारी आदेश में उनकी तैनाती के बारे में बताया गया है। शाह फैसल 2010 के सिविल सर्विस एग्जाम के टॉपर रहे हैं। उन्होंने 2019 में देश बढ़ती असहिष्णुता का हवाला देते हुये नौकरी छोड़ दी थी और राजनीति में भी उतर आए थे। उन्हें राजनीति कोई खास रास नहीं आई और उन्होंने वापस से प्रशासनिक सेवाओं में ज्वाइन करने के लिए डीओपीटी विभाग को अर्जी दे दी थी।
अपने इस्तीफे के लगभग तीन साल बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था और कहा था कि वे फिर से नई शुरूआत करने के लिए उत्साहित हैं। फैसल ने ट्वीट में लिखा था कि मेरे जीवन के आठ महीने (जनवरी 2019-अगस्त 2019) इतने भारी रहे कि मैं लगभग समाप्त हो गया था। एक कल्पना का पीछा करते हुए मैंने लगभग वह सब कुछ खो दिया जो मैंने वर्षों में बनाया था।
शाह फैसल ने आगे लिखा था कि मुझे खुद पर भरोसा था कि मैं अपने द्वारा की गई गलतियों को सुधारूंगा। जिंदगी मुझे एक और मौका देगी। मेरे जीवन का एक हिस्सा उन 8 महीनों की यादों से थक गया है और उस विरासत को मिटाना चाहता है। बहुत कुछ मिट चुका है, बाकी समय मिटा देगा। फिलहाल उनकी अर्जी मंजूर की गई थे और अब उन्हें सरकार ने उप सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story