भारत

गुरमीत राम रहीम को लेकर बड़ा अपडेट आया

jantaserishta.com
14 Oct 2022 11:40 AM IST
गुरमीत राम रहीम को लेकर बड़ा अपडेट आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर परोल मिल गई है. इस बार गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की परोल मिली है. अब गुरमीत रामरहीम को राजस्थान स्थित आश्रम में ले जाया जा सकता है. गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं.
इससे पहले गुरमीत राम रहीम को एक महीने की पैरोल दी गई थी. जून में भारी सुरक्षा के बीच राम रहीम जेल से बाहर आया था. जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम बागपत स्थित अपने आश्रम में गया था. बता दें कि दो साध्वियों के साथ रेप और दो हत्याओं का दोषी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है.
इससे पहले इसी साल 7 फरवरी को गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई थी. 28 फरवरी को पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल लाया गया था. पिछले साल भी डेरा प्रमुख को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सुबह से शाम तक का आपातकालीन पैरोल दी गई थी.
फरवरी में राम रहीम की 21 दिन की पैरोल मंजूर की थी. इस दौरान सरकार ने राम रहीम की जान का खतरा बताते हुए उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा भी मुहैया करवाई थी. पैरोल के दौरान राम रहीम ज्यादातर समय अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में ही रहा था. सरकार ने सुरक्षा का आधार एडीजीपी (CID) की रिपोर्ट को बनाया था.
राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है. राम रहीम को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में मामले में दोषी करार दिया था. इसके अलावा गुरमीत राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story