
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: 'वंदे भारत ट्रेनों' को लेकर एक नई खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, 75 हफ्तों में 75 वंदे भारत ट्रेनों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तीसरी वंदे भारत ट्रेन चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) से 12 अगस्त को ट्रायल के लिए रवाना होगी. सूत्रों ने यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई को दी. यह ट्रेन दक्षिण भारत के रूट पर नवंबर से चलाई जा सकती है. बता दें कि पिछले साल 15 अगस्त के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि देश द्वारा मनाए जा रहे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 75 'वंदे भारत' ट्रेनें 75 सप्ताह में देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेंगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





