भारत

वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
7 Jun 2022 8:42 AM IST
वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार है। वंदे भारत ट्रेन का परिचालन दिल्ली और पुणे के बीच किया जाएगा। फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन केलव दो रूटों दिल्ली से वाराणसी और दिल्ली से कटरा रूट पर चल रही है। हालांकि ये ट्रेन मुंबई-पुणे रूट पर कब से चलेगी इस बारे में रेल मंत्रालय ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 15 अगस्त ने ट्रेन परिचालन की योजना है।

रेलवे ने सिर्फ दिल्ली-पुणे रूट फाइनल हुआ है। बाकी और कौन से रूट पर ट्रेन चलेगी ये फिलहाल तय नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलने से मुंबई-पुणे के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। फिलहाल मुंबई और पुणे को जोड़ने वाली सबसे तेज ट्रेन डेक्कन क्वीन है और इसकी यात्रा का समय तीन घंटे 10 मिनट है। कहा जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन 150 मिनट या ढाई घंटे में ये रूट कवर कर लेगा।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि मुंबई और पुणे के बीच इन ट्रेनों को शुरू करने का निर्णय यह देखते हुए लिया गया था कि ट्रेनों में चेयर कार हैं। इसलिए इन दोनों शहरों के बीच के रास्तों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे 75 नई सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को शुरू करने की योजना बना रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story