
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी विधायक रमाकांत यादव को फर्रुखाबाद जेल में शिफ्ट किया है। कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए जेल के अधिकारियों ने डीएम से गुहार लगाई थी। जिसके बाद डीएम ने शासन ने अनुमति मांगी थी। राज्य सरकार द्वारा हरी झंडी मिलते ही सपा विधायक का ट्रांसफर कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई थी। इससे पहले विधायक रामाकांत यादव आजमगढ़ की जेल में बंद थे।
रमाकांत यादव समाजवादी पार्टी के फूलपुर पवई क्षेत्र से सपा के विधायक हैं। वह बीते कई माहीने से जेल में बंध हैं। रमाकांत यादव फरवरी 2022 में अहरौला थाने के माहुल कस्बे में जहरीली शराब पीने से हुई आठ लोगों की मौत के मामले में दोषी गए थे। 25 जुलाई को विधायक रामाकांत यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जिसेक बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।
डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर रमाकांत का ट्रांसफर किया गया है। दरअसल 26 जुलाई को जेल में छापेमारी के दौरान पुलिस अधीक्षक को 12 मोबाइल समेत कई वस्तुएं बरामद हुई थी जिसके बाद जेल कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्रांसफर कर दिया गया था। हाल ही में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादवव ने एमएलए रमाकांत यादव से मिलने जेल पहुंचे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





