भारत

पूर्व CM कल्याण सिंह को लेकर बड़ा अपडेट!

jantaserishta.com
22 July 2021 2:01 PM IST
पूर्व CM कल्याण सिंह को लेकर बड़ा अपडेट!
x
फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की स्थिति पूर्ववत है. उन्हें जीवन रक्षक संयंत्र (Ventilator) पर रखा गया है. वे क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एन्डोक्रिनालॉजी एवं कार्डियालॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं.

लखनऊ पीजीआई से जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रख रही है. संस्थान के निदेशक प्रो आर के धीमन भी प्रतिदिन उनके उपचार का निरीक्षण कर रहे हैं.
उनकी स्थिति क्रिटिकल होने की वजह से नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, एंड्रो क्रोनोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक लगातार उनके इलाज में जुटे हुए हैं.
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मल्टीपल प्रॉब्लम के चलते पीजीआई में एडमिट कराया गया था.
बीजेपी के कई नेता कल्याण सिंह की सेहत का जायजा ले रहे हैं. बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीजीआई पहुंचे और कल्याण सिंह के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली.
इससे पहले यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने भी कल्याण सिंह से मुलाकात की थी. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story