भारत

पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को लेकर बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
1 Sept 2022 2:50 PM IST
पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को लेकर बड़ा अपडेट
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: गुलाम नबी आजाद से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात को लेकर पार्टी का एक वर्ग नाराज नजर आ रहा है। अब पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बोलने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मंगलवार को ही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा और चव्हाण ने आजाद के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। इधर, इस मुलाकात को लेकर हुड्डा के खिलाफ पार्टी के नेता मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने राहुल के खिलाफ बोलने पर चव्हाण को घेरा है। उन्होंने इस संबंध में पार्टी की अनुशासन समिति के प्रमुख तारिक अनवर को ई-मेल भी किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा, 'मैं कांग्रेस पार्टी के आंतरिक चुनाव के संबंध में पृथ्वीराज चव्हाण की तरफ से किए गए झूठे दावों पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। मैं राहुल गांधी के खिलाफ झूठ बोलने पर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूं।'
30 अगस्त को हुई बैठक ने सियासी चर्चाएं तेज कर दी हैं। खास बात है कि आजाद के इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद ही G-23 में शामिल ये तीनों नेता आजाद से मिले थे। वहीं, अजाद भी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे त्यागपत्र से लेकर अब तक लगातार राहुल पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने पत्र में राहुल के नेतृत्व पर बड़े सवाल उठाए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story