भारत

बाहुबली मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ा अपडेट, जानें

jantaserishta.com
15 Sept 2022 11:46 AM IST
बाहुबली मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ा अपडेट, जानें
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को मऊ कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाए जा रहा है. गुपचुप तरीके से बांदा जेल प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की पेशी के लिए रवाना किया. बताया जा रहा है कि सीओ स्स्तर के अफसर को अगुवाई में पूरी सुरक्षा के साथ मुख्तार अंसारी को मऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा.मुख्तार अंसारी पर मऊ कोर्ट में केस चल रहा है.
आज मऊ कोर्ट में वकीलों की हड़ताल के चलते केस की सुनवाई ना होने की आशंका थी, लेकिन कोर्ट ने अफसरों को मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेश करने को कहा तो देर रात आनन-फानन मुख्तार अंसारी को रवाना किया गया. मुख्तार अंसारी की गुपचुप रवानी को लेकर कई तरह की चर्चा है. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि ये सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story