भारत

आजम खान की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
8 Aug 2022 1:32 PM IST
आजम खान की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के विधायक आज़म खान की तबीयत सोमवार को पहले से काफी सुधार है। सीनियर डॉक्टरों ने सुबह आईसीयू वार्ड का निरीक्षण कर सेहत जानी। फेफड़ों में संक्रमण के चलते अभी उन्हें आईसीयू में ही रखा जाएगा। शनिवार को उनके फेफड़ों में संक्रमण मिला था। क्रिटिकल केयर के डॉक्टरों की टीम ने उपचार चल रहा है। अभी उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

बुधवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने आजम को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शनिवार को आयी जांच रिपोर्ट फेफड़ों में संक्रमण निकला था। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेटर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि आजम की स्तिथि स्थिर एवं नियंत्रण में है। क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख डॉ. दिलीप दुबे और सीनियर कंसलटेंट डॉ. पुष्पेंद्र सांगवान के निर्देशन में आजम खान का इलाज चल रहा है। सोमवार को सपा के कई नेता समेत रिश्तेदार और शुभचिंतक अस्पताल आकर आजम का हालचाल लेने पहुंचे हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story