भारत

टला बड़ा रेल हादसा, हमसफर एक्सप्रेस को लेकर आई ये खबर, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
10 Sept 2022 5:11 PM IST
टला बड़ा रेल हादसा, हमसफर एक्सप्रेस को लेकर आई ये खबर, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: बिहार के पश्चिमी चंपारण में हमसफर एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलकर बिहार के कटिहार जा रही थी.
ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गई जिसके बाद यात्रियों में कोहराम मच गया. हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. यह ट्रेन दुर्घटना पश्चिमी चंपारण के बगहा इलाके में हुई है. ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद आवाजाही ठप्प हो गई है.
वहीं ट्रेन हादसा होने के बाद रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो इस प्रकार है. हरिनगर - 7979789404, नरकटियागंज - 7206936798, समस्तीपुर -9771428963. इन नंबरों पर फोन कर कोई भी अपने परिजनों की जानकारी ले सकते हैं.
इस हादसे को लेकर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि समस्तीपुर मंडल के पनियहवा-नरकटियागंज रेलखंड पर आज करीब 3 बजे हरिनगर से गुजरते समय गाड़ी संख्या 15706 दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का एस-1 और एस-2 कोच पटरी से उतर गया.
रेलवे की तरफ से बताया गया है कि घटना में किसी भी यात्री को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है. इसके अलावा रक्सौल और नरकटियागंज से दुर्घटना राहत यान घटना स्थल पर पहुंच चुकी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story