श्रीनगर में बड़ा आतंकी हमला, आतंकियों ने ग्रेनेड से किया अटैक, एक की मौत

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. अमीरा कदल के हरी सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी समेत 24 लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "शाम चार बजकर 20 मिनट पर आतंकवादियों ने हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर तैनात पुलिस और सुरक्षाबलों पर एक ग्रेनेड से हमला किया." पुलिस ने बताया कि घायलों को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





