भारत
पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो लुटेरों को कराया सरेंडर, 5.35 लाख रुपए बरामद
jantaserishta.com
26 July 2025 11:45 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और ग्रामीणों के तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ईख के खेत में छिपे दो लुटेरों को सरेंडर कराया। यह पूरा मामला रामगढ़वा थाना क्षेत्र का है जहां 5.35 लाख रुपए लूटकर भाग रहे दो लुटेरों को ग्रामीणों और पुलिस की बहादुरी ने ईख के खेत में तीन घंटे तक घेरकर सरेंडर करने को मजबूर कर दिया।
इस दौरान लुटेरों ने खेत से फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के हौसले और पुलिस के दबाव ने अंततः उन्हें हथियार के साथ घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक सुनील कुशवाहा 5.35 लाख रुपए लेकर अपने केंद्र की ओर जा रहे थे। रास्ते में बंधु बरवा और पखनहिया मार्ग पर दो बाइक सवार लुटेरों ने उनसे पैसे छीन लिए और भाग गए। इसके बाद सुनील ने जब शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और लुटेरों को घेरने की कोशिश की। खुद को चारों तरफ से घिरते देख लुटेरे एक ईख के खेत में छिप गए। इस बीच, पुलिस को सूचना मिली और वे मौके पर पहुंच गए।
मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस ने तीन घंटे तक गन्ने के खेतों में तलाशी ली। आखिरकार पुलिस की सूझबूझ और दबाव के चलते लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि लुटेरे खेत से बाहर निकले और मौके पर मौजूद पुलिस टीम के सामने अपने हथियार फेंक दिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और भीड़ से बचाते हुए थाने ले गई।
इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की, लेकिन साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता भी जताई। पुलिस दोनों लुटेरों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस लूटकांड के पीछे कोई और बड़ा गिरोह तो नहीं है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आगे बताया कि पुलिस और ग्रामीण को निडरता और सूझबूझ के लिए जिला स्तर से सम्मानित किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





