भारत
बड़ी सफलता: प्याज की आड़ में हो रही थी शराब की तस्करी, ऐसे पकड़ा गए
jantaserishta.com
8 Sept 2022 1:53 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन शराब की पेटियों को कहां-कहां सप्लाई किया जाना था.
कैमूर: कैमूर जिले में एंटी लिकर टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है. मोहनिया के समेंकीत चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान 654 अंग्रेजी शराब की पेटियों को जब्त किया गया. यहां प्याज की बोरियों की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है. पुलिस द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन शराब की पेटियों को बिहार में कहां-कहां सप्लाई किया जाना था.
उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा में घुसने के बाद सासाराम की तरफ जा रहे एक ट्रक को रोक कर जांच शुरू की. ट्रक के ऊपर और सामने प्याज के बड़े-बड़े बोरे रखे हुए थे. इनके पीछे छुपी शराब की पेटियां दिखाई नहीं दे रहीं थी. लेकिन एंटी लीकर टीम प्याज के बोरियों को हटाकर अच्छी तरह से तलाशी ली तो अंग्रेजी शराब की कई पेटियां दिखाई दीं. इसके बाद ट्रक को दुर्गावती थाने ले जाया गया और वहां प्याज की बोरी हटाकर सारी शराब की पेटियों को उतरवाया गया.
ट्रक के अंदर 654 शराब की पेटी में 21876 बोतल थी. जिनकी कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादी की आंकी जा रही है. पुलिस ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बिहार में इस शराब को कहां कहां सप्लाई किया जाना था. इस मामले पर उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि प्याज की बोरियों की आड़ में 10 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुई है. ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





