भारत

पुलिस को बड़ी कामयाबी, मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Admin4
1 March 2024 1:42 PM GMT
पुलिस को बड़ी कामयाबी, मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
x
गोपालगंज। लोकसभा चुनाव से पहले गोपालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जादोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलपुर टीओपी के समीप छापामारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से चार देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, एक अर्धनिर्मित रिवाल्वर, दो अर्धनिर्मित देशी कट्टा, एक अपाची बाइक और हथियार बनाने के कई औजार जब्त किया है। पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का संचालक राजेंद्र शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजेन्द्र शर्मा नगर थाना के एक डेरवा गांव का रहने वाला है।
इस मामले में एसपी सवर्ण प्रभात के बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गोपालगंज पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। साथ ही मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को भी गिरफ्तार किया है। संचालक के निशानदेही पर भारी मात्रा में निर्मित हथियार और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है। साथ ही फैक्ट्री के मशीनरी भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है कि इस फैक्ट्री में कौन कौन सप्लायर है और कौन-कौन हथियार के खरीदार है।
एसपी ने कहा कि गिरफ्तार गन फैक्ट्री का संचालक राजेन्द्र शर्मा का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। जादोपुर थाना और नौतन थाना से आर्म्स एक्ट में एक बार जेल भी जा चुका है। गिरफ्तार राजेन्द्र शर्मा से पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने कहा कि गोपालगंज पुलिस ने बहुत सराहनीय काम किया है। इस उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
Next Story