भारत
बड़ी सफलता:1 करोड़ की अफीम और डोडा पाउडर के साथ दो गिरफ्तार
jantaserishta.com
15 March 2024 4:58 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 तक प्रदेश को नशा मुक्त घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है। अब, देहरादून में एसटीएफ ने 1 करोड़ की अफीम और डोडा पाउडर को जब्त किया है।
देहरादून एसटीएफ ने यूपी उत्तराखंड बॉर्डर से 300 किलोग्राम (तीन क्विंटल) डोडा पाउडर और 5.50 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ की कुमायूं टीम ने उधमसिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से बलाका सिंह (32) और लवजीत सिंह (21) को गिरफ्तार किया। इनके पास से अफीम और डोडा पाउडर बरामद किए गए। दोनों झारखंड की राजधानी रांची से कैंटर के जरिए मादक पदार्थ उत्तराखंड लेकर आ रहे थे।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों पेशे से ड्राइवर हैं और उत्तराखंड से यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में कैंटर लेकर जाते हैं। इसी बीच मादक पदार्थों की तस्करी भी करते हैं।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड पुलिसदेहरादून एसटीएफअफीमडोडा पाउडरUttarakhandUttarakhand PoliceDehradun STFOpiumDoda Powder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





