भारत

भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

jantaserishta.com
5 Sept 2025 4:13 PM IST
भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
x

नई दिल्ली: टैरिफ पर तनातनी के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस को लेकर बड़ा बयान दिया है. अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पोस्ट पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि लगता है कि हमने भारत और रूस को खतरनाक चीन के हाथों खो दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट के साथ SCO में राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पोस्ट की है. ट्रंप ने लिखा कि उम्मीद है कि उनका साथ लंबा और समृद्ध हो.

ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और चीन के बीच हाल ही में तिआनजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई.वहीं, रूस और चीन के बीच भी रिश्तों में मजबूती देखने को मिल रही है. ट्रंप की ये टिप्पणी साफ तौर पर अमेरिका की चिंता को दर्शाती है कि भारत और रूस जैसे अहम देश चीन के करीब आते दिख रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null