
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज होने के बीच नीतीश कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आठ साल में दूसरी बार अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ लिया है। हालांकि भाजपा ने इस गठबंधन को बचाने के लिए कड़े प्रयास किए। खुद केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार को कहा कि भाजपा चाहती है कि नीतीश सीएम बने रहें। इस बीच भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपना गठबंधन धर्म निभाया है और अगर नीतीश अलग हो रहे हैं तो यह उनका अपना फैसला है। उन्होंने कहा, "यह निर्णय नीतीश जी का निर्णय है।" इस दौरान गिरिराज सिंह ने नीतीश को 'पलटू राम' भी कहा। बता दें कि नीतीश कुमार ने शाम चार बजे राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का भी दावा कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





