भारत

शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान, दी ये चेतावनी

jantaserishta.com
24 Jun 2022 8:14 AM IST
शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान, दी ये चेतावनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत की तरफ से बागी विधायकों को दी गई धमकी का मामला तूल पकड़ रहा है। अब मांग उठ रही है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस बयान की निंदा करें। राउत ने गुरुवार को कहा था कि विधायकों का 'महाराष्ट्र में आना घूमना मुश्किल हो जाएगा।' खबर है कि एकनाथ शिंदे को फिलहाल 46 विधायकों का समर्थन हासिल है। वहीं, इस आंकड़े के बढ़ने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

गुरुवार को राज्यसभा सांसद महेश जेठमलानी ने ट्वीट किया, 'यह एक ऐसे व्यक्ति की तरफ से भयावह धमकी है जो महाराष्ट्र में अपने आप में कानून बन गया है। देश में सही विचारधारा वाले हर विधायक और खासतौर से जिनका वह प्रतिनिधित्व करते उद्धव ठाकरे और शरद पवार जिन्हें वह अपना गुरु मानते हैं को कड़ी निंदा करनी चाहिए।'
गुरुवार को ही एनडीटीवी से बातचीत के दौरान राउत से सवाल किया गया कि क्या उद्धव ठाकरे ही सीएम रहेंगे? इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'आने दो हमारे विधायक फ्लोर हाऊस पर फिर देख लेंगे। देखो ये जो विधायक चले गए हैं, इन्हें महाराष्ट्र में आना घूमना बहुत मुश्किल होगा।'
भाषा के अनुसार, असम के गुवाहाटी में डेरा डाले शिवसेना के 37 बागी विधायकों ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को पत्र भेजा, जिसमें कहा गया कि एकनाथ शिंदे सदन में उनके नेता रहेंगे। हालांकि, इससे पहले दिन में नरहरि जिरवाल ने कहा था कि उन्होंने बागी विधायक एकनाथ शिंदे की जगह अजय चौधरी को सदन में शिवसेना का विधायक दल का नेता नियुक्त किये जाने को मंजूरी दे दी है। शिंदे ने गुरुवार शाम को विधानसभा उपाध्यक्ष को शिवसेना के 37 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र भेजा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story