भारत

सचिन पायलट का बड़ा बयान

jantaserishta.com
2 Jun 2022 8:11 AM IST
सचिन पायलट का बड़ा बयान
x

जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच फिर से अनबन शुरू हो गई है. पायलट ने बीजेपी को घेरते हुए सीएम गहलोत पर हमला बोला है. कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि हमारे नेताओं को बीजेपी टारगेट कर रही है. ऐसे नहीं होता कि वो हमारे नेताओं को जलील करें, परेशान करें.

आगे पायलट ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी ने नोटिस भेजा है. मोदी सरकार ने उनकी एसपीजी सुरक्षा तक हटा दी है, लेकिन विपक्ष में रहने के दौरान हमने बीजेपी के नेताओं पर जो आरोप लगाए, उसका क्या हुआ?
विपक्ष में रहते हुए हमने बीजेपी के नेताओं पर जो आरोप लगाए उसे जनता ने स्वीकार किया और वोट दिया था. खनन घोटाले समते कई मुद्दे उठाए उनमें क्या कार्रवाई हुई? वहीं, सचिन पायलट ने अब विपक्ष में रहते हुए लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताकर नई बहस छेड़ दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story