
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरपयोग करने का आरोप लगाया। सत्ता पक्ष से सवाल किया कि जब संसद सत्र चल रहा है तो ईडी मुझे पूछताछ के लिए समन कैसे भेज सकती है? दरअसल, गुरुवार को ईडी ने हेराल्ड दफ्तर में छापेमारी के दौरान खड़गे को पेश होने के लिए समन जारी किया था। खड़गे उसी का विरोध कर रहे थे। उन्हें संसद में पीयूष गोयल ने जवाब दिया कि कांग्रेस शासन में ऐसा होता होगा, लेकिन भाजपा के शासन में केंद्रीय एजेंसियां अपना कर्तव्य निभा रही हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सदन में तीखी बहस देखने को मिली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





