भारत

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का बड़ा बयान

jantaserishta.com
26 May 2022 5:23 PM IST
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का बड़ा बयान
x
 फाइल फोटो 

चंडीगढ़: नवजौत कौर सिद्धू ने संगरूर में नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कहा कि सिद्धू पूरी तरह निर्दोष हैं. उन्होंने तो मृतक को हाथ तक नहीं लगाया है. उन्होंने कहा कि उनका इलाज अमेरिका की एक डॉक्टर कर रही हैं. सिद्धू की डॉक्टर के साथ दिन में दो-तीन बार बात होती थी, वह अपने ट्रीटमेंट में कई पेड़ों के पत्ते चबाते थे, जो हमारे घर में लगे हुए हैं.

संगरूर के दिड़बा पहुंची नवजोत कौर ने इस दौरान भगवंत मान की तारीफ भी की है. उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त किया है, उनकी मैं प्रशंसा करती हूं. भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि ये तो होना ही था क्योंकि आम आदमी पार्टी में 60 फीसदी लोग तो हमारे यहां से आए हुए हैं, जो अपने आप को बचाने के लिए यहां आए थे. जो नवजोत सिंह सिद्धू करना चाहते थे वही आम आदमी पार्टी कर रही है.
इस दौरान उन्होंने कैप्टन अमरिंजदर सिंह को कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों की लिस्ट वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आप साढ़े चार से क्या कर रहे थे. आपने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की और अब लिस्ट देने की बात कर रहे हैं. आपने तो अपना पूरा जोर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ ही लगा दिया था.
संगरूर उप चुनाव को लेकर नवजौत कौर ने कहा कि उम्मीदवार चाहे किसी पार्टी का हो, लेकिन संगरूर के लोग ईमानदार उम्मीदवार को जिताएं.
बता दें कि 34 साल पुराने रोडरेज मामले में एक साल की सजा काट रहे पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला सेंटर जेल में जेल अथॉरिटी द्वारा सहायक का काम सौंपा गया है. जेल की भाषा में इसे मुंशी कहा जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story