भारत

ज्ञानी हरप्रीत सिंह का बड़ा बयान

jantaserishta.com
6 Jun 2022 1:14 PM IST
ज्ञानी हरप्रीत सिंह का बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मौके पर स्वर्ण मंदिर में खालिस्तानी नारे लगाए जाने की घटना सामने आई है। इस बीच अकाल तख्त के जत्थेदार के बयान ने विवाद पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी सिखों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग मिलना जरूरी है। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि सिखों को ट्रेनिंग अकादमी शुरू करनी चाहिए, जिसमें लोगों को यह बताया जाए कि वे कैसे हथियार चला सकते हैं। अकाल तख्त सिखों की 5 अथॉरिटीज में से एक है। इसका केंद्र अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में है। ऐसे में इसकी राय को बेहद अहम माना जाता रहा है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने गोल्डन टेम्पल के बाहर ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। इसी कार्यक्रम में खालिस्तानी नारे लगने की बात भी कही जा रही है। इस दौरान सिख कैदियों को भी जेलों से रिहा करने की मांग उठाई गई। हरप्रीत सिंह ने इस मौके पर कहा, 'सिखों को कभी भी आजादी नहीं मिली। सिखों को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमें धार्मिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। इस बार पुलिस को तैनात कर सरकार ने सिखों को कंट्रोल करने की कोशिश की है।'
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि जिस तरह से अपराध बढ़ रहे हैं, उस स्थिति में हर धर्म के लोगों को यह हक है कि वे अपने लोगों की रक्षा कर सकें। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, 'सिखों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग मिलनी चाहिए।' उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब करीब एक सप्ताह पहले ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई है। उनके मर्डर के बाद ही पटना साहिब से जुड़े धर्मगुरु ने भी ऐसी ही बात कही थी। गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार की ओर से ज्ञानी हरप्रीत सिंह को जेड सिक्योरिटी भी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि जेड सिक्योरिटी के चलते उनका कामकाज प्रभावित होगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story