
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस के सीनियर लीडर अजय माकन के राज्यसभा चुनाव हारने का मुद्दा थम नहीं रहा है और पार्टी में लगातार अंतर्कलह की स्थिति बनी हुई है। इस बीच राज्य के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का कहना है कि इस मामले में हाईकमान को ऐक्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में इनवैलिड वोटों के चलते ही हमारे प्रत्याशी की हार हो गई थी। भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि अजय माकन ने इसकी जांच की है। हुड्डा ने कहा, 'माकन का कहना है कि किरण चौधरी ने बैलेट पेपर पर 1 लिखने की बजाय टिक कर दिया।' उन्होंने कहा कि यह बैलेंट नंबर 26 ही था, जिसे टिक किए जाने के चलते अवैध घोषित किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





