भारत

देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, कहा- E-एकनाथ शिंदे, D-देवेंद्र फडणवीस, पढ़े पूरा बयान

jantaserishta.com
4 July 2022 12:32 PM IST
देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, कहा- E-एकनाथ शिंदे, D-देवेंद्र फडणवीस, पढ़े पूरा बयान
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि विधानसभा में वोटिंग के दौरान ED-ED (प्रवर्तन निदेशालय) के नारे लगे. विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हां महाराष्ट्र में ईडी की मदद से सरकार बनी है. इसमें E मतलब Eknath Shinde और D मतलब Devendra Fadnavis है.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग के दौरान कुछ हंगामा हुआ था. यहां जब विधायक प्रताप सरनायक ने शिंदे सरकार के सपोर्ट में वोट किया तब उद्धव गुट ने ED-ED के नारे लगाये थे. इसी पर देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया.
बता दें कि एकनाथ शिंदे सरकार ने आज महाराष्ट्र में विश्वास मत जीत लिया. उनके समर्थन में 164 वोट पड़े. वहीं शिंदे के विरोध में 99 वोट पड़े.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story