भारत

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, कहा- सीबीआई और ईडी के डर से कई और लोग भी दुकानें छोड़कर जाने वाले हैं, जानें पूरी बात

jantaserishta.com
30 July 2022 11:46 AM IST
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, कहा- सीबीआई और ईडी के डर से कई और लोग भी दुकानें छोड़कर जाने वाले हैं, जानें पूरी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली में नई आबकारी नीति पर मचे बवाल के बीच दिल्ली आबकारी विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सिसोदिया ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गुजरात में शराबबंदी है, लेकिन सब जानते हैं कि वहां हजारों करोड़ रुपये की शराब बेची जाती है. अभी वहां नकली शराब से कई लोगों की मौत भी हुई.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारी सरकार पिछले साल नई एक्साइज पॉलिसी लेकर आई. 2021-22 की पॉलिसी लागू होने से पहले दिल्ली में ज्यादातर सरकारी दुकानें थीं. दिल्ली में जो प्राइवेट दुकानों थी उनके लाइसेंस उन्होंने अपने लोगों को दे दिए थे और बहुत कम लाइसेंस फीस लेते थे. पहले दिल्ली में 850 दुकानें होती थी और हमने नई पॉलिसी में तय किया कि उतनी ही दुकानें खोली जाएंगी, कोई नई दुकान नहीं खोली जाएगी.
डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले दिल्ली सरकार को 6000 करोड़ का रिवेन्यू मिलता था, अब 9500 करोड़ रुपये का रिवेन्यू आने लगा है. आज दिल्ली में कुल 468 दुकानें ही चल रही हैं और 1 अगस्त से कई और दुकान वाले भी कम हो जाएंगे क्योंकि सीबीआई, ईडी के डर से कई और लोग भी दुकानें छोड़कर जाने वाले हैं. ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली में शराब की किल्लत हो. लीगल तरीके से बेची जा रही शराब की किल्लत हो.
अगर दिल्ली में शराब की किल्लत होती है तो फिर इन्हें फायदा होता है क्योंकि नकली शराब का कारोबार होता है. इन्होंने सीबीआई, ईडी के नाम से इतना डरा दिया है कि अब कोई शराब का टेंडर लेने को तैयार नहीं है. अधिकारी डरे हुए हैं. कुल मिलाकर इन्होंने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि 1 अगस्त से दिल्ली में एक्साइज ड्यूटी देने वाली दुकान कम होती चली जाएं और इनका अवैध शराब का धंधा पनपने लगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story