
नई दिल्ली: विनय सक्सेना ने दिल्ली के उपराज्यपाल के पद की शपथ ले ली है। उन्हें 22वें उपराज्यपाल के तौर पर दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने शपथ दिलाई। शपथ के तुरंत बाद विनय सक्सेना ने बड़े संकेत भी दे दिए। उन्होंने कहा कि मैं उपराज्यपाल के तौर पर जनता के लिए काम करूंगा। राजनिवास में कम दिल्ली की सड़कों पर ज्यादा नज़र आऊंगा। उनकी इस टिप्पणी से इस बात के कयास लगने लगे हैं कि भविष्य में वह जनता के मुद्दों पर मुखर हो सकते हैं और इससे अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार से उनका टकराव देखने को मिल सकता है। बता दें कि इससे पहले अनिल बैजल, नजीब जंग से भी अरविंद केजरीवाल की सरकार का टकराव देखने को मिला था।
Many riots took place in Delhi...it's better to forget all of them...people should stay together...My dream is to develop Delhi as a city of joy: Delhi LG Vinai Kumar Saxena
— ANI (@ANI) May 26, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





