
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जयपुर: राजस्थान में राज्यसभा चुनाव होने के बाद एक बार फिर गहलोत और पायलट कैंप के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सचिन पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने एक बार फिर सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। करौली के श्रीमहावीर में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने इशारों-इशारों में सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। पायलट समर्थक विधायक ने सोलंकी ने कहा कि हम कांग्रेस के हितैषी हैं। कांग्रेस की सरकार दोबारा कैसे बने यह सब जानते हैं। उन्होंने नारा दिया- "पायलट को लाओ और राजस्थान बचाओ"। मतलब साफ है कि राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस को सभी विधायकों ने वोट दिया हो लेकिन अभी प्रदेश में गहलोत पायलट के बीच कुर्सी का संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 10 जून को राज्यसभा का वोट डालते ही करौली के श्रीमहावीर पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद इंस्पेक्टर हनुमंत सिंह एवं कांस्टेबल विमल सिंह की मूर्ति का अनावरण कर विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





