भारत

कांग्रेस का बड़ा बयान आया

jantaserishta.com
28 Aug 2022 5:00 PM IST
कांग्रेस का बड़ा बयान आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 17 अक्टूबर को पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी। वहीं 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की वर्चुअल बैठक हुई थी। इसमें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी के साथ पार्टी सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी ने नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव का फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं 24 सितंबर कर नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की वापसी के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की गई है। इसके बाद 17 अक्टूबर को चुनाव और 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।
सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाल रही हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story