भारत

सीएम का बड़ा बयान, बोले- राहुल गांधी के अंदर जिन्ना का भूत आ गया

jantaserishta.com
12 Feb 2022 8:39 PM IST
सीएम का बड़ा बयान, बोले- राहुल गांधी के अंदर जिन्ना का भूत आ गया
x
बड़ी खबर

असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. हिमंत बिस्वा सरमा ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि राहुल गांधी की भाषा बिल्कुल वैसी है, जैसी 1947 से पहले के जिन्ना की थी. असम सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी को आधुनिक जिन्ना तक कह डाला.

असम के सीएम ने कहा कि ऐसा महसूस होता है कि राहुल गांधी के अंदर जिन्ना का भूत घुस गया है. हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यह उन्हें (कांग्रेस नेता राहुल गांधी को) भारत केवल गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक लगता है. मैं देख रहा हूं कि वह पिछले 10 दिनों में क्या कह रहे हैं.
इससे पहले उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के पक्ष में प्रचार करते हुए असम के मुंख्यमंत्री सरमा ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख दिवंगत बिपिन रावत के नेतृत्व में पाकिस्तान में सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक का राहुल गांधी ने सबूत मांगा. उन्होंने कहा, ''क्या मैंने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हो या नहीं.''
बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस को सेना के यह कहने पर विश्वास करना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की और इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस की इस बात के लिए भी आलोचना की कि कभी जनरल रावत को 'सड़क का गुंडा' कहने वाली कांग्रेस आज उनके कटआउट लगाकर उनके नाम पर वोट मांग रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story