भारत

सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

jantaserishta.com
30 Aug 2022 5:31 PM IST
सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली की शराब नीति पर अन्ना हजारे द्वारा खड़े किए गए सवालों पर अब सीएम अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी जानबूझकर अन्ना हजारे को आगे कर रही है और उनके कंधे पर रखकर बंदूक चला रही है.

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आप की शराबनीति से आहत होकर सीएम केजरीवाल को पत्र लिखा था. इसमें कहा गया था कि पहले तो केजरीवाल शराब के खिलाफ थे और बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. लेकिन अब खुद शराब बेचवा रहे हैं. अन्ना ने पत्र में यह भी लिखा कि AAP पर भी सत्ता का नशा चढ़ गया है.
अब केजरीवाल ने कहा कि उनके (बीजेपी) शराब नीति पर आरोप चल नहीं पाए तो वे अन्ना हजारे को ले आए. अन्ना के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं. केजरीवाल ने यह भी कहा कि इससे पहले किसी ने जब बीजेपी की नहीं सुनी तो वह कुमार विश्वास को लेकर आए जिन्होंने AAP को खालिस्तानी समर्थक बताया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story