भारत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- सीधा अरेस्ट करके दिखाओ

jantaserishta.com
3 Nov 2022 2:57 PM IST
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- सीधा अरेस्ट करके दिखाओ
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं हुए. सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय एजेंसी को चुनौती देते हुए कहा है कि तुम आओ अरेस्ट करके दिखाओ. रांची के मोरहाबादी में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता जुट रहे हैं. ये कार्यकर्ता सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने पर बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने राज्य में कुछ बाहरी गैंग की पहचान की है जो राज्य के आदिवासियों को उनके पैरों पर खड़ा नहीं होने दे रहे हैं. हेमंत ने गरजते हुए कहा कि इस राज्य में झारखंडियों का शासन चलेगा बाहरी ताकतों का नहीं. बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story