भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद का नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: हाल ही में नीतीश कुमार ने भाजपा नीत NDA से नाता तोड़ कर प्रदेश में महागठबंधन के साथ हाथ मिलाया। उन्होंने राजद व अन्य पार्टियों के साथ मिलकर रिकॉर्ड 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के इस फैसले से भाजपा आगबबूला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस का साथ देकर नीतीश कुमार ने आखिरकार डॉ. राममनोहर लोहिया की समाजवादी विरासत की मौत की घंटी बजा दी है। उन्होंने कहा कि लोहिया की राजनीति कांग्रेस विरोधी थी। रविशंकर प्रसाद ने राजद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव कभी पारंपरिक समाजवादी नहीं रहे और न ही नीतीश कुमार।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





