भारत

भाजपा सांसद का बड़ा बयान

jantaserishta.com
12 Aug 2022 10:53 AM IST
भाजपा सांसद का बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: बिहार के सासाराम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद छेदी पासवान ने दावा किया कि मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं। पासवान का यह बयान नीतीश कुमार के द्वारा भाजपा से गठबंधन तोड़ने और बिहार में महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने के बाद आया है।

छेदी पासवान ने नीतीश कुमार को बहुत ही ''महत्वाकांक्षी और अविश्वसनीय व्यक्ति" करार देते हुए कहा, "नीतीश कुमार दाऊद इब्राहिम के साथ पीएम बनने के लिए हाथ मिला सकते हैं, लेकिन नीतीश की विडंबना यह है कि वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।"
नीतीश कुमार के डिप्टी सीएम रहे बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार से पूछा कि वह भ्रष्टाचार के मामले पर चुप क्यों हैं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, "उन्होंने बीजेपी पर जद (यू) को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया, लेकिन वह भ्रष्टाचार के मामले पर ऐसे चुप हो गए जैसे कि लालू प्रसाद यादव का परिवार के दामन अब साफ हो गए हैं।" उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जनादेश का अपमान किया है। 2017 में उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों पर राजद के साथ गठबंधन तोड़ दिया था।
इस बीच बीजेपी नेता संजीव चौरसरिया ने कहा है, 'नीतीश कुमार, आपने किसके चेहरे पर विधानसभा चुनाव जीता? लोग आपके वादों को जानते हैं। जनता आपको सबक सिखाएगी। आपकी इच्छाएं पूरी नहीं होंगी। हम जो भी विकास की बात और काम कर रहे थे, उसे करते रहेंगे।''
आपको बता दें कि जनता दल (यूनाइटेड) ने भाजपा से नाता तोड़ लिया और बिहार में सरकार बनाने के लिए राजद, कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ हाथ मिलाया है। बुधवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और राजद के तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story