
अहमदाबाद: गुजरात चुनाव नजदीक आ रहा है. ऐसे में पार्टियां अपनी-अपनी गोटियां सेट करने की जुगत में लगी हैं. नेता भी पार्टी बदलने की फिराक में हैं. इस बीच ये चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि हार्दिक पटेल बीजेपी से जुड़ सकते हैं. लेकिन यह बात बीजेपी के कुछ नेताओं को अच्छी नहीं लग रही है. बीजेपी के सीनियर नेता और ईफको के चेयरमैन दिलिप संधाणी जो खुद भी पाटीदार हैं, उन्होंने मीडिया को बयान दिया कि हार्दिक पटेल एक ऐसी जलती हुई लकड़ी है जो उसे छुएगा वही जल जाएगा. वहीं कई ऐसे युवा पाटीदार नेताओं ने भी अब बीजेपी में हार्दिक पटेल के आने की अटकलों पर बयान देना शुरू कर दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





