
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह के टीएमसी में शामिल (Arjun Singh Joins TMC) होने के बाद बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. अर्जुन सिंह के बीजेपी पर हमला बोलने के बाद अब बंगाल बीजेपी के नेताओं ने अर्जुन सिंह पर पलट वार किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने अर्जुन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बनेंगी, आप यह कहे बिना तृणमूल कांग्रेस में रहा नहीं जा सकता है. वह टीएमसी में शामिल हुए हैं, तो उन्हें ये बातें बोलनी ही होंगी. रविवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि साल 2024 में वह ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री (Mamata Banerjee PM Candidate) के रूप में देखना चाहते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





