भारत

वायुसेना चीफ विवेक राम चौधरी का बड़ा बयान, युद्ध को लेकर कही यह बात

jantaserishta.com
28 April 2022 3:23 PM IST
Big statement of Air Force Chief Vivek Ram Chaudhary, said this about the war
x

नई दिल्ली: एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान भूराजनीतिक स्थिति को देखते हुए भारतीय वायुसेना को हर वक्त शॉर्ट नोटिस पर ऑपरेशन के लिए तैयार रहना चाहिए। एक सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसी ऑपरेशन को अंजाम देना पड़ जाए और हमारे पास वक्त की कमी हो।

उन्होंने अपने संबोधन में केवल भूराजनीतिक स्थिति का जिक्र किया, इसका विस्तार नहीं बताया। हालांकि पीटीआई की रिपोर्ट कहती है कि वह यूक्रेन में चल रहे युद्ध की बात कर रहे थे। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अब तीसरे महीने में प्रवेश कर गया है। एयर चीफ मार्शल ने इससे पैदा होने वाली गंभीर चुनौतियों का जिक्र किया था।
इससे पहले भी चौधरी ने कहा था कि रिपोर्ट्स हैं कि यूक्रेन युद्ध में हाइपरसोनिक हथियारों को इस्तेमाल होगा और भारतीय वायुसेना भी अपने भंडार में ऐसे हथियार रखने की योजना बना रही है। करीब दो सप्ताह पहले उन्होंने कहा था, तेज गति वाली हाइपरसोनिक मिसाइल को रोकना मुश्किल होता है इसलिए भारतीय वायुसेना को इससे निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर युद्ध जैसे हालात पैदा होते हैं तो लॉजिस्टिक सपोर्ट सबसे बड़ी चुनौती होगी क्योंकि सेनाओं के भंडार बड़े क्षेत्र में विस्तृत हैं। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि सेना को तुरंत शुरू होने वाले किसी भी युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए और इसके बाद लंबे समय तक चलने वाले तनाव के लिए भी तैयारी करनी चाहिए जिस तरह से पूर्वी लद्दाख में चल रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story