भारत

ब्रेकिंग: बीजेपी MP फरार घोषित, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
23 Nov 2022 3:54 PM IST
ब्रेकिंग: बीजेपी MP फरार घोषित, जानें क्या है पूरा मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
गैर-जमानती वारंट भी जारी हुआ है.
शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में एमपी एमएलए कोर्ट ने बीजेपी सांसद अरुण सागर को सीआरपीसी की धारा 82 तहत फरार घोषित कर दिया है. वहीं, कोर्ट ने आदेश दिए है कि सांसद के आवास के आस-पास फरार होने का नोटिस चस्पा किया जाएगा. इसके साथ ही बीजेपी सांसद अरुण सागर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हुआ है.
साल 2019 में चुनाव आचार संहिता के उलंघन में अरुण सागर के खिलाफ दर्ज हुआ था. इस मामले में अरुण सागर कोर्ट की तारीखों पर हाजिर नहीं हुए थे. इसी वजह से सांसद के खिलाफ कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए उन्हें फरार घोषित कर दिया है.
इस मामले में इस मामले में शासकीय अधिवक्ता नीलिमा सक्सेना का कहना है कि सांसद के ऊपर 2019 से 171 एचआईपीसी और 127 A लोकप्रतिनिधि अधिनियम का केस चल रहा है.
यह न्यायालय की सामान्य प्रक्रिया है. इससे पहले सांसद अरुण सागर के खिलाफ एनबीडब्ल्यू चल रहा था. जब वह न्यायालय में नहीं उपस्थित हुए, तब सीआरपीसी की धारा 82 के तहत उन पर कार्रवाई की गई है. उन्हें फरार घोषित कर दिया गया है. अगर वह इसके बाद भी उपस्थित नहीं होते हैं, तो धारा 83 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
अभी 82 की कार्रवाई के तहत उनके घर के आस-पास नोटिस चस्पा किया जाएगा. आपको बता दें कि कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 21 दिसंबर की दी है. अब उस तारीख पर सांसद को पेश होने का आदेश दिया गया है. हालांकि, शासकीय अधिवक्ता इसे कोर्ट की सामान्य प्रक्रिया बता रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story