भारत
बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 23 लड़कियां रेस्क्यू की गईं, ऐसे होता था डर्टी गेम
jantaserishta.com
23 March 2025 1:34 PM IST

x
जांच में पता चला कि ऑनलाइन सेक्स रैकेट सर्च करने पर कुछ मोबाइल नंबर सामने आते हैं. इन नंबरों पर संपर्क करने पर कुछ युवतियों की फोटो भेजी जाती है. बाद में पैसे भी तय किए जाते हैं.
नई दिल्ली: नई दिल्ली के पहाड़गंज में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. शारदानंद मार्ग पुलिस स्टेशन और हिम्मतगढ़ सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के साथ-साथ पहाड़गंज थाने की संयुक्त कार्रवाई में ये एक्शन लिया गया. पुलिस की इस दबिश में
विदेशी नागरिकों समेत 23 लड़कियों को छुड़ाया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए लोगों में 3 नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं.
इस दौरान 7 मोबाइल फोन, 2 स्कूटी भी बरामद की गई है. पुलिस अधिकारियों को पहाड़गंज के कुछ होटलों में अनैतिक तस्करी और वेश्यावृत्ति की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी. आरोप है कि पश्चिम बंगाल, नेपाल और दिल्ली के अन्य स्थानों से लड़कियों को लाकर आरोपी उन्हें 1180 मेन बाजार, पहाड़गंज के एक मकान में रखते थे और बाद में उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए विभिन्न होटलों में भेजते थे.
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें 8 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं. गिरफ्तार लोगों में स्पा का मैनेजर पियूष (24) और 5 ग्राहक भी शामिल थे.
पुलिस ने स्पा में चल रही अवैध गतिविधियों की पुष्टि के लिए एक नकली ग्राहक को अंदर भेजा था. उसे 2,000 रुपये में मसाज ऑफर की गई और बातचीत के दौरान स्पा मैनेजर पियूष ने 2,000 रुपये अतिरिक्त देकर महिलाओं से अवैध संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया था. इसकी पुष्टि होते ही नकली ग्राहक ने पुलिस को तय संकेत दिया, जिसके बाद पुलिस टीम ने अंदर घुसकर छापा मारा और सभी को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





