भारत

देश में बड़ी योजना की होगी शुरुआत, हर भारतीय को मिलेगी यूनिक हेल्थ ID

jantaserishta.com
23 Sept 2021 1:20 PM IST
देश में बड़ी योजना की होगी शुरुआत, हर भारतीय को मिलेगी यूनिक हेल्थ ID
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते एक बड़ी योजना की शुरुआत करने वाले हैं. इसमें हर एक भारतीय को यूनिक हेल्थ ID मिलेगी. पीएम मोदी 27 सितंबर को प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन (Pradhan Mantri Digital Health Mission) को लॉन्च करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी है. बता दें कि यूनीक हेल्थ आईडी में उस शख्स का पूरा हेल्थ रिकॉर्ड होगा.

जानकारी के मुताबिक, जो यूनिक आईडी मिलेगी वह लोगों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की मदद से बनेगी. प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन (Pradhan Mantri Digital Health Mission) को पहले इस स्कीम को नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन (NDHM) कहा जाता था.
प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा है. इसको तहत केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, और दमन और दीव, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में आंकड़े जुटाए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story