प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में बड़ा घोटाला, डीलर 3 महीनों का राशन डकार गए, जाने कहा हुआ ऐसा

गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है. जिले के बेंगाबाद प्रखंड के अंतर्गत आने वाले मानजोरी पंचायत के दूंदो गांव में प्रधाानमंत्री गरीब कल्याण योजना में घोटाले का मामला सामने आया है. आरोप है कि अधिकारियों से मिलीभगत कर PDS डीलर गरीबों का अनाज डकार गए. लाभुकों योजना के तहत मिलने वाला तीन महीने का राशन नहीं दिया गया. राज्य सरकार की ओर से भी गरीब लोगों को राशन दिया जाता है. लाभुकों को केंद्र के साथ ही राज्य की योजना के तहत मिलने वाला अनाज भी नहीं दिया गया. अनाज नहीं मिलने पर लोगों ने इसकी शिकायत की है. बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र की ओर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अनाज दिया जाता है, ताकि गरीबों का चूल्हा बंद न हो, लेकिन इस पर भी घोटालेबाजों की नजर पड़ गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





